अजब -गजब : शराबी पतियों से तंग आकर दो महिलाओं ने पतियों की छोड़ आपस में कर ली शादी , सोशल मिडिया में वायरल हुआ विडियो...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने समाज को चौंका दिया है। अपने शराबी पतियों से परेशान होकर दो महिलाओं ने एक-दूसरे का सहारा बनते हुए मंदिर में शादी कर ली। यह कहानी सामाजिक बंधनों और महिलाओं की स्वतंत्रता को लेकर एक नई बहस छेड़ रही है।

क्या है पूरी कहानी?

गुंजा राची और कविता, गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाएं, अपने शराबी पतियों के बुरे व्यवहार और अत्याचार से बेहद परेशान थीं। उनके पतियों ने शराब पीने की आदत छोड़ने से इनकार कर दिया, और हर दिन उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। अपने जीवन को बेहतर बनाने की चाहत में, दोनों महिलाओं ने अपने पतियों से अलग होने का फैसला किया| 

अपने पतियों से अलग होकर, गुंजा और कविता दोनों किराए के घरों में अलग-अलग रहने लगीं। इसी दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरी होती गई और उन्होंने एक-दूसरे के सुख-दुख में सहारा बनते हुए जीवन भर साथ रहने का निर्णय लिया।

देवरिया के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में दोनों महिलाओं ने शादी रचाई। शादी की रस्मों में बकायदा वरमाला पहनाई गई और सात फेरे लिए गए। शादी के बाद कविता ने गुंजा को पति का दर्जा देते हुए उसका नया नाम "बबलू" रखा।

समाज की मिली-जुली प्रतिक्रिया

यह शादी समाज में चर्चा का विषय बन गई है। कुछ लोग इसे "कलियुग का प्रभाव" कहकर आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ इसे महिलाओं की हिम्मत और आत्मनिर्भरता की मिसाल मान रहे हैं। हालांकि, गुंजा और कविता ने स्पष्ट किया है कि यह उनका निजी फैसला है और वे अपने फैसले से बेहद खुश हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV