भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , दिनांक 24/01/2025 को प्रार्थी दीपक आसटकर (पिता रूपचंद आसटकर), उम्र 23 वर्ष, निवासी चौहान ग्रीन वेली ब्लॉक बी-6, जुनवानी, जिला दुर्ग (छ.ग.), ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी की रात करीब 01:45 बजे चौहान ग्रीन वेली के मुख्य गेट, जुनवानी चौकी, स्मृतिनगर पर एक घटना हुई।
रात लगभग 01:00 बजे, कार क्रमांक सीजी 07 बीजे 8877 के चालक सचिन सिंह राजपूत ग्रीन वेली गेट से बाहर निकल रहा था। गेट पर ड्यूटी कर रहे गार्ड गणपत साहू ने उसे रोकने की कोशिश की। इस पर सचिन सिंह राजपूत ने गुस्से में चिल्लाते हुए कहा, "अभी जा रहा हूं, वापस आते समय अगर गेट बंद मिला तो तुझे गेट सहित उड़ा दूंगा," और तेजी से अपनी कार लेकर चला गया।
एक सप्ताह पहले भी सचिन सिंह राजपूत और गार्ड गणपत साहू के बीच विवाद हुआ था। तब गार्ड ने कार का नंबर रजिस्टर में एंट्री कराने को कहा था, जिस पर सचिन ने धमकी दी थी कि अगर उसकी कार को दुबारा रोका गया, तो वह गार्ड को कार चढ़ाकर मारने की धमकी दी थी|
24 जनवरी की रात करीब 01:45 बजे, जब एक कार जुनवानी की ओर से ग्रीन वेली गेट के अंदर आते दिखी, तो गार्ड गणपत साहू ने गेट खोलने के लिए कदम बढ़ाया। तभी, कार क्रमांक सीजी 07 बीजे 8877 का चालक सचिन सिंह राजपूत जानबूझकर तेज गति में गेट को जोर से टक्कर मारते हुए अंदर घुसा। इस टक्कर से गेट गार्ड गणपत साहू की छाती से टकराया, और उनके दोनों पैर गेट में फंस गए। गेट और गार्ड को घसीटते हुए दीवार से भिड़ा दिया गया, जिससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी अपनी कार समेत मौके से फरार हो गया।
थाना सुपेला के प्रभारी राजेश मिश्रा और चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू ने तुरंत एक टीम गठित कर कार्रवाई की। आरोपी सचिन सिंह राजपूत को चौहान ग्रीन वेली के अंदर छिपा हुआ पाया गया। उसे हिरासत में लेकर चौकी स्मृतिनगर लाया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया। घटना में उपयोग की गई कार (क्रमांक सीजी 07 बीजे 8877) को पुलिस ने जब्त कर लिया।
आरोपी को धारा 109 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया और उसके परिवार को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

