भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान , बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मंगलवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जाह्नवी मोदी (25) का दिनदहाड़े अपहरण होने का मामला सामने आया है। जाह्नवी, जो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स के साथ लोकप्रिय थीं, अपनी मां के साथ बाजार से लौट रही थीं। तभी अचानक दो युवक आए, उनकी मां पुष्पा मोदी को धक्का दिया और जाह्नवी को बेहोश कर गाड़ी में डालकर फरार हो गए।
घटनास्थल पर संदिग्ध गाड़ी
पुष्पा मोदी ने बताया कि जिस कार में बदमाश आए, वह सुबह से उनके घर के पास खड़ी थी और अपनी जगह कई बार बदल चुकी थी। पुलिस को इस गाड़ी के जयपुर रोड स्थित टोल नाके से गुजरने के सबूत मिले हैं।
घर पर मिला मोबाइल, ऐप्स डिलीट
जाह्नवी का मोबाइल फोन उनके घर पर मिला, लेकिन उसमें व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया ऐप्स पहले से डिलीट किए गए थे। परिजनों ने खुलासा किया कि चार महीने पहले ही उन्होंने जाह्नवी से फोन ले लिया था। यह जानकारी मामले को और भी पेचीदा बना रही है।
अपहरण का शक: तरुण सिकलीगर पर आरोप
घटना के छह घंटे बाद जाह्नवी के परिजनों ने बीकानेर निवासी तरुण सिकलीगर पर अपहरण का मामला दर्ज कराया। इससे पहले परिवार ने बीकानेर में तरुण की लोकेशन के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस अब भी यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि यह अपहरण का मामला है या इसके पीछे कोई और साजिश छिपी है।
सोशल मीडिया स्टार की लोकप्रियता
जाह्नवी श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास मोहल्ले की रहने वाली हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 23,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह ‘मुकेश की कॉमेडी’ नामक यूट्यूब चैनल पर रील्स बनाती थीं, जिसके लाखों सब्सक्राइबर हैं।
पुलिस की जांच और अनसुलझे सवाल
फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सच में अपहरण है, या कुछ और कहानी हैं? उनके फोन से ऐप्स डिलीट होने और संदिग्ध गाड़ी की गतिविधियों ने घटना को रहस्यमय बना दिया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

