भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां हेयर स्टाइल पर मजाक के चलते 9वीं कक्षा के छात्र की जान चली गई। मामला मंगलवार सुबह का है, जब स्कूल के दो दोस्तों के बीच विवाद बढ़ गया और यह झगड़ा हत्या तक पहुंच गया।
मामूली मजाक बना मौत की वजह
जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्रों के बीच पिछले एक सप्ताह से हेयर स्टाइल को लेकर मजाक चल रहा था। लेकिन मंगलवार सुबह बात इतनी बढ़ गई कि 15 वर्षीय छात्र ने 17 वर्षीय दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में घायल छात्र को तुरंत मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
स्कूल ड्रेस में ही हुआ हमला
घटना के समय आरोपी छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में था। दोनों ही नाबालिग एक ही स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र थे। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है, और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की जांच और कार्रवाई
गुढ़ियारी थाना प्रभारी के अनुसार, यह विवाद मामूली मजाक से शुरू हुआ था, लेकिन आरोपी छात्र ने इसे व्यक्तिगत रूप से ले लिया। मंगलवार सुबह स्कूल जाते समय उसने नुकीले हथियार से अपने दोस्त पर हमला कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

