भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जिला दुर्ग में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार आबकारी विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 22 जनवरी 2025 की रात को गश्त के दौरान जिला आबकारी विभाग की टीम ने मध्यप्रदेश ब्रांड की अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कैम्प 2, भिलाई में छापामारी की।
इस कार्रवाई में आरोपी संजय कुमार सैनी को रंगे हाथों पकड़ते हुए उसकी ज्यूपिटर स्कूटी (वाहन नंबर सीजी 07 बीबी 2947) से 26 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड और 12 बोतल ब्लैक एंड व्हाइट शराब बरामद की गई। जब्त शराब का बाजार मूल्य 63,440 है, जबकि वाहन की कीमत लगभग रु. 20,000 आंकी गई। कुल मिलाकर जब्त सामग्री की कीमत 83,440 रूपये के करीब है।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 36 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुप्रिया शर्मा ने किया।
टीम का सराहनीय योगदान
इस अभियान में जिला दुर्ग आबकारी विभाग की टीम के सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कन्नौजिया, पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल, भूपेंद्र नेताम, प्रियांक ठाकुर, और आरक्षक संदीप तिर्की, देव प्रसाद पटेल, खुलदीप यादव, अशोक वर्मा ने विशेष भूमिका निभाई। इसके साथ ही वाहन चालकों दीपक राजू, दुर्गा साहू और धनराज ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

