भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। जिले के सांगली गांव में, एक सनकी पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना गुरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंवर चौकी में हुई।
घटना आज सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। आरोपी पति केवल साहू ने अपनी पत्नी ईश्वरी साहू के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने जब घर के अंदर बेहोश और खून से लथपथ ईश्वरी को देखा, तो तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गुरुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। घटना के पीछे घरेलू विवाद या किसी अन्य कारण का अंदेशा जताया जा रहा है, लेकिन सटीक कारण पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।
गांव में पसरा मातम
इस घटना ने पूरे सांगली गांव को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि केवल और ईश्वरी के बीच पहले भी कई बार झगड़े हुए थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि बात इस हद तक पहुंच जाएगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

