भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रतलाम। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले एक वीडियो ने पूरे शहर में आक्रोश फैला दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ सुक्खा को शिवलिंग पर पैर रखकर खड़े देखा गया। जैसे ही वीडियो सामने आया, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
गिरफ्तारी के बाद जनता का गुस्सा फूटा
पुलिस ने तुरंत साइबर टीम की मदद से वीडियो की जांच कर आरोपी की पहचान की और गुरुवार को इमरान को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने से पहले जब उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, तब गुस्साई भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे भीड़ के गुस्से से बचाया और न्यायालय लेकर गई, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पहले भी जेल जा चुका है आरोपी
एसपी अमित कुमार ने बताया कि इमरान उर्फ सुक्खा एक कुख्यात अपराधी है और उस पर माणक चौक व स्टेशन रोड थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था और अब दोबारा उसकी हरकतों ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। प्रशासन अब उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
इस घटना ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामलों में सख्त कार्रवाई की जरूरत को फिर से उजागर किया है। सोशल मीडिया पर गलत संदेश फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन कितना सख्त होता है, यह देखने वाली बात होगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

