भिलाई ब्रेकिंग : चौथे माले से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, सुपेला के जुमांजी होटल की लिफ्ट बनी हादसे की वजह....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला इलाके में देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। चौहान इस्टेट स्थित जुमांजी होटल में लिफ्ट से गिरने के कारण 32 वर्षीय विनय गुप्ता की मौत हो गई। मृतक विनय सुपेला के वार्ड-17 में कर्मा स्कूल के पीछे का रहने वाला था और आकाशगंगा मार्केट में नारियल पानी बेचने का काम करता था।  

घटना का विवरण

हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, विनय चौथे माले पर लिफ्ट से गया था। लौटते समय उसने लिफ्ट का दरवाजा खोला, लेकिन लिफ्ट उस समय वहां नहीं थी। आशंका है कि विनय ने नशे की हालत में बिना देखे लिफ्ट के अंदर कदम रखा और लिफ्ट केज में गिर पड़ा। नीचे गिरने पर वह लिफ्ट के ऊपर आ गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  

स्थानीय लोगों की गवाही

चौहान इस्टेट के निवासियों ने बताया कि विनय को हादसे से पहले होटल के फ्लोर पर मदहोशी की हालत में भटकते हुए देखा गया था। लोगों का कहना है कि वह नशे में था, और यही उसकी मौत का कारण हो सकता है।  

पुलिस की कार्रवाई

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होगा।  

मृतक बसंत गुप्ता के बड़े बेटे थे, के इस असमय निधन से परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। विनय के पिता ने पुलिस से इस मामले की गहन जांच की मांग की है


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV