भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग ,उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत माला सड़क निर्माण परियोजना में लोहे के सामान की चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। चोरी की यह वारदात रविवार देर रात ग्राम पुरई के बजरंगबली मंदिर के पास हुई थी।
चोरी का खुलासा ऐसे हुआ
थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि प्रार्थी हरि बंजारे, जो परियोजना स्थल पर चौकीदारी का काम करता है, ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि रात के समय संदिग्ध गतिविधियां देखकर उसने टॉर्च की रोशनी में देखा कि दो लोग बाइक (सीजी 07 एलसी 0848) पर 5 पाइप और एक क्रिप्स लाद रहे थे। आवाज सुनते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक के नंबर के आधार पर संदेहियों की पहचान हुई। पुलिस ने प्रीतम साहू, जो ग्राम पुरई का निवासी है, और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने प्रीतम साहू को मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेजा गया। घटना ने क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर भी सवाल खड़े किए हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

