भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई क्षेत्र के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाइवे पर साई मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर (क्रमांक: CG 07 CG 0970) ने एक्टिवा (क्रमांक: CG 07 BU 6838) पर सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में एक्टिवा सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दोपहर 3 बजे का हादसा
घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। चश्मदीदों के अनुसार, ट्रेलर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार के सिर पर गंभीर चोट आई, और मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का सिर कुचल गया और मस्तिष्क सड़क पर बिखर गया।
घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, ट्रेलर चालक घटनास्थल से फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान अभी तक अज्ञात
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

