छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण कदम: शासकीय कर्मचारियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग किया अनिवार्य...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों और गंभीर चोटों को देखते हुए शासकीय कर्मचारियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य कर दिया है। इस संदर्भ में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। 

मुख्य सचिव ने अपने पत्र में यह उल्लेख किया कि हाल ही में सड़क हादसों के कारण कई शासकीय कर्मचारियों की जान गई है या वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 का संदर्भ देते हुए कहा कि वाहन चलाते वक्त हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य है। 

इसके अलावा, संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि ये निर्देश सभी शासकीय कर्मचारियों तक सही तरीके से पहुंचें और उनका पालन किया जाए। यह निर्णय सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और शासकीय कर्मचारियों के जीवन को बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV