जिस घर में हल्दी और मेहंदी की होनी थी रस्मे वहां पिता ने बेटी की गोली मारकर की हत्या , किसी और प्यार करती थी युवती नहीं करना चाहती थी शादी, दो दिन बाद बनने वाली थी दुल्हन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ग्वालियर का महाराजपुरा इलाका, जो आज खुशियों से गूंजना चाहिए था, वहां मातम का सन्नाटा छा गया है। जिस घर में आज हल्दी और मेहंदी की रस्में होनी थीं, वहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की जिंदगी का अंत कर दिया। यह घटना न केवल झकझोरने वाली है, बल्कि समाज के उस स्याह पहलू को उजागर करती है, जहां परंपराओं और मान्यताओं के नाम पर इंसानियत को कुचला जाता है।  

20 वर्षीय तनु गुर्जर, जिसने अपनी जिंदगी को लेकर कुछ सपने देखे थे, उन्हें उसकी जिंदगी का ही सबसे बड़ा अपराध बना दिया गया। तनु के पिता, महेश गुर्जर, हाईवे पर ढाबा चलाते हैं और उनकी बेटी की शादी एक भारतीय वायुसेना में सार्जेंट युवक से तय की गई थी। लेकिन तनु छह साल से भूपेंद्र मावई नामक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी |  

तनु अपनी मंगेतर से बात तक नहीं करती थी, क्योंकि उसके दिल में भूपेंद्र के लिए जगह थी। यह बात परिवार के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गई। तनु का अपने सपनों को लेकर खड़ा होना उसके परिवार के लिए अस्वीकार्य था, और इसी अस्वीकार्यता ने इस भयानक हत्याकांड को जन्म दिया।  

विवाह की रस्में और जीवन का अंत

मंगलवार की रात, घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। घर के हर कोने में उत्सव का माहौल था। लेकिन इस बीच, तनु ने एक वीडियो वायरल कर दिया, जिसमें उसने अपनी शादी और परिवार की जबरदस्ती का जिक्र किया। पुलिस यह मामला सुलझाने घर पहुंची थी।  

तनाव से भरे इस माहौल में, पिता महेश गुर्जर ने अचानक आपा खो दिया। गुस्से से आग-बबूला होते हुए उन्होंने अपनी बेटी पर कट्टे से गोली चला दी। गोली सीधे तनु के चेहरे पर लगी, और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  

हत्या के बाद महेश ने भागने की कोशिश नहीं की। वह कट्टा लहराता रहा, जैसे उसने कोई बहादुरी का काम किया हो। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और उसे गिरफ्तार किया। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV