भिलाई में हाइवा की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, दवा लेने जाते वक्त हुई दर्दनाक मौत , लोगों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई: छावनी थाना क्षेत्र के नंदिनी रोड पर सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की हाइवा की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपनी रोज़ की ज़रूरत के लिए दवा लेने निकली थी, लेकिन उसकी यह यात्रा दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में बदल गई। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खजूर मोहल्ला कैंप-2 निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मी देवी नंदिनी रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए जा रही थीं। जैसे ही वह सड़क पार कर रही थीं, एक तेज़ रफ्तार हाइवा ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

हादसे के बाद छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया। इस दुर्घटना के बाद वहां इकट्ठा हुए लोगों ने नंदिनी रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की, ताकि आगे से ऐसी घटनाएं ना हो।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV