नंदिनी-अहिवारा : सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य गेट पर हुआ दर्दनाक हादसा: तेज़ रफ्तार ट्रक ने कर्मचारी की जान ली....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नंदिनी-अहिवारा , भिलाई क्षेत्र से लगे नंदिनी थाना क्षेत्र में स्थित सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य गेट पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक कर्मचारी की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब एक तेज़ रफ्तार ट्रक (सीजी 07 बीआर 7162) ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। 

घटना के तुरंत बाद घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अहिवारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नंदिनी खुंदनी निवासी हिमांशु जांगड़े के रूप में हुई है। 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा न केवल परिवार के लिए बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी गहरे सदमे का कारण बना है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमेंट फैक्ट्री के गेट के पास अक्सर ट्रकों की तेज़ रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे होते हैं। 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV