कांग्रेस ने महापौर , नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के उम्मीदवारों की सूची जारी की: रायपुर से दीप्ति दुबे, दुर्ग से प्रेमलता साहू को टिकट, देखे पूरी लिस्ट...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , कांग्रेस ने महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। रविवार देर रात राजीव भवन में आयोजित बैठक में प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। यह बैठक प्रभारी महासचिव सचिन पायलट की अध्यक्षता में हुई। सूची जारी करने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की।  

रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी और बिलासपुर से प्रमोद नायक को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। जगदलपुर से मलकित सिंह गैदू मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा, 9 नगर पालिका सीटों पर अब भी निर्णय लंबित है। 

 








भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV