भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में अवैध रूप से गौ मांस की बिक्री का मामला सामने आया है, जहां सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना कृष्णा नगर हड्डी गोदाम क्षेत्र की है, जहां पुलिस को गौ मांस की तस्करी की सूचना मिली थी।
सूचना और पुलिस की कार्रवाई
दिनांक 19 जनवरी 2025 को एक प्रार्थी ने थाना सुपेला पहुंचकर लिखित शिकायत दी कि कृष्णा नगर हड्डी गोदाम में गौ मांस का अवैध व्यापार हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारा। छानबीन के दौरान आरोपी राज सोनी उर्फ राजेश के मकान से लगभग 10 किलो गौ मांस बरामद हुआ। इसके अलावा एक अन्य मकान से 30 किलो गौ मांस, पांच गौ सिर, एक गौ पैर की हड्डी, और अब्बास कुरैशी के गोदाम से 10 नग गौ खाल भी बरामद की गई।
आरोपियों की पहचान
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राज सोनी (पिता: धरम सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर हड्डी गोदाम के पास, सुपेला) को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 082/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पंजीकृत धाराएं:
- धारा 325,
- धारा 3(5) बीएनएस
- धारा 10 छत्तीसगढ़ कृषिक परिरक्षण अधिनियम
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में दूसरा आरोपी अब्बास कुरैशी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

