भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्यप्रदेश के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा, जो माला बेचने का काम करती थी, अब बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने जा रही है। उसे एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक ने अपनी आगामी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया है। वह अपने घर महेश्वर लौट आई है।
नर्मदा के तट पर पली-बढ़ी, निमाड़ क्षेत्र की इस बंजारा समाज की खूबसूरत और आकर्षक आँखों वाली मोनालिसा का फिल्मी सफर जल्द ही शुरू होने वाला है। प्रयागराज महाकुंभ से वायरल होने के बाद वह चर्चाओं में आई और अब उसे किसी पहचान की जरूरत नहीं। कभी किला घाट पर माला-मोती बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाली मोनालिसा का भाग्य अब करवट ले रहा है।
प्रसिद्ध लेखक और निर्देशक सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" में मोनालिसा को कास्ट करने का फैसला किया है। सनोज मिश्रा सामाजिक और संवेदनशील मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं और उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्होंने मोनालिसा के परिवार से मुलाकात कर इस प्रस्ताव पर चर्चा की, हालांकि अभी तक इस विषय पर अंतिम सहमति सामने नहीं आई है।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा का वायरल इंटरव्यू देखने के बाद उसे खोजने की ठानी और प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। वहां उन्होंने उसके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और मोबाइल के जरिए मोनालिसा और उसके पिता से बातचीत कराई।
फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिलने पर मोनालिसा और उसका परिवार बेहद उत्साहित और खुश हैं। निर्देशक का मानना है कि इस अवसर से मोनालिसा के परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मोनालिसा की दादी ने बताया कि यह मौका उनकी पोती की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी करेगा।
सनोज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मोनालिसा की सादगी से प्रभावित होकर उसे अपनी फिल्म में लेने का निश्चय किया। उनके अनुसार, मोनालिसा बिना मेकअप के भी बेहद आकर्षक लगती है और उसकी मुस्कान बहुत प्रभावशाली है। बॉलीवुड के कई अन्य लोग भी उसकी सादगी और सौंदर्य से प्रभावित हुए हैं और संभव है कि वे भी उसे अपनी फिल्मों में काम देने का विचार करें।
इस बीच, मोनालिसा की सोशल मीडिया आईडी को किसी ने हैक कर लिया और उसे ब्लॉक कर दिया। सनोज मिश्रा, जो अब तक कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में "काशी टू कश्मीर", "डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल", "लफंगे नवाब", "गांधीगिरी", "शशांक", "गजनवी" और "राम की जन्मभूमि" शामिल हैं।
मोनालिसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के कारण उन्हें इंदौर लौटना पड़ रहा है। उन्होंने आशा जताई कि अगली बार प्रयागराज महाकुंभ में साही स्नान के दौरान फिर मुलाकात होगी।
प्रस्थान से पहले उन्होंने एक पोस्ट में यह भी लिखा कि उनके कारण महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन में अव्यवस्था हो रही थी, जबकि वह केवल माला बेचने आई थीं। इस वजह से उनका परिवार काफी परेशान था। उन्होंने सभी के स्नेह और समर्थन के लिए आभार जताया लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि उनके लिए परिवार की सुरक्षा सर्वोपरि है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

