भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। राज्य स्तरीय गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "मध्य भारत का फेफड़ा हसदेव" ग्रंथ का विमोचन एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2025 के मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, विशिष्ट अतिथि मान. श्री बृजमोहन अग्रवाल जी,मान.राजेश्री महंत रामसुंदर दासजी, डॉ.विनय कुमार पाठक जी, डॉ स्नेहलता पाठक जी, श्री रामेश्वर शर्मा जी, श्री बी आर बिश्नोई जी, डॉ सत्यजीत साहू जी अति विशिष्ठ अतिथि श्री मंगल उरांव जी, सोनल राजेश शर्मा जी अध्यक्षता डॉ उदयभान सिंह चौहान जी,आयोजक श्री राजकुमार छापड़िया जी के द्वारा डॉ अर्चना पाण्डेय को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
यह आयोजन वृंदावन हॉल,सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित की गई,जहां यह सम्मान दुर्ग जिला से डॉ अर्चना पाण्डेय को उनकी हसदेव अरण्य बचाओ के लेखन में अपना अद्वितीय योगदान दिए जाने के लिए प्रदान किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के एक सौ एक साहित्यकारों में डॉ अर्चना पाण्डेय को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया|
इस अवसर पर डॉ विनय कुमार पाठक जी, पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, छत्तीसगढ़ एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज, बिहार एवं अन्य अतिथियों ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें अपने सार्थक लेखन के लिए साधुवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी गरिमामय विचारों और प्राकृतिक रक्षा की प्रतिबद्धता को अत्यंत महत्वपूर्ण निरूपित करते हुए डॉ अर्चना पाण्डेय को शुभकामनाएं दी हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV


