नरपिशाचों ने की क्रूरता की हदे पार : तीन गायों पर धारदार हमलाकर उनके थन काट दिए और उन्हें तड़पती हालत में छोड़ दिया , हालत देख लोग रह गए सन्न , आरोपी अज्ञात...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने न केवल पशु प्रेमियों को बल्कि पूरे समाज को झकझोर दिया है। चामराजपेट इलाके में तीन गायों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इन निर्दोष पशुओं के थन काट दिए गए और उन्हें तड़पती हालत में छोड़ दिया गया।  

घटना का विवरण

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है, जब चामराजपेट के विनायक नगर में कर्ण नाम के एक व्यक्ति की तीन गायों पर हमला कर उनकी थन को काट दिया गया। कर्ण ने बताया कि जब उन्होंने तड़पती हुई गायों की दर्द भरी आवाज़ सुनी और बाहर आकर देखा, तो वे खून से लथपथ पड़ी है और दर्द से तड़प रही है उनकी हालत इतनी भयावह थी कि स्थानीय लोग भी सन्न रह गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही कॉटनपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि, अभी तक इस जघन्य कृत्य के पीछे किसका हाथ है, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।  

राजनीतिक और धार्मिक प्रतिक्रिया:

घटना के बाद कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र और नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने राज्य सरकार पर कड़ी आलोचना की है। विजयेंद्र ने कहा, "यह घटना हिंदू आस्थाओं पर एक और हमला है। गाय भारतीय संस्कृति में माता के समान पूजनीय है और मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर यह हमला लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। यदि सरकार जल्द कार्रवाई नहीं करती तो इसे हिंदू समुदाय के प्रति लापरवाही माना जाएगा।"  

आर. अशोक ने घटनास्थल का दौरा कर इसे "अत्यंत निंदनीय" करार दिया और राज्य सरकार से तुरंत दोषियों को पकड़ने की मांग की। उन्होंने कहा, "गायें हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। मकर संक्रांति पर इनकी पूजा की जाती है। इस तरह की घटनाएँ समाज में अस्थिरता पैदा करती हैं।  

स्थानीय लोगों का गुस्सा और आंदोलन

घटना के बाद विनायक नगर में तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने इस मामले में सख्त कदम नहीं उठाए, तो मकर संक्रांति पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।  


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV