बेहद खौफनाक : प्रेमिका के घरवालों ने शादी से किया इंकार , आहात होकर युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को बम से उड़ाया हुई दर्दनाक मौत....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कर्नाटक के मांड्या जिले के कालेनाहल्ली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। 21 वर्षीय रामचंद्र ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया। घटना के पीछे प्रेम और पारिवारिक असहमति की एक दर्दनाक कहानी सामने आई है।

घटना का विवरण

रविवार सुबह रामचंद्र ने अपने साथ लाई जिलेटिन स्टिक को डेटोनेट किया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह कदम उसने इसलिए उठाया क्योंकि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के परिवार वालों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।  

रामचंद्र और नाबालिग लड़की का संबंध पिछले कुछ समय से था। साल भर पहले दोनों घर से भाग गए थे, जिसके बाद लड़की के परिवार ने रामचंद्र पर केस दर्ज कराया। इस घटना के बाद रामचंद्र को तीन महीने जेल में रहना पड़ा।  

हालांकि, जेल से रिहा होने के बाद, दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ और केस वापस ले लिया गया। बावजूद इसके, रामचंद्र और लड़की संपर्क में बने रहे।  

लड़की के परिवार वाले उसकी शादी कहीं और तय करना चाहते थे,जिसके लिए लड़की के बालिग़ होने का इंतजार कर रहे थे |इस वजह से रामचंद्र बेहद आहत था। पुलिस के अनुसार, शादी की खबर ने रामचंद्र को इतना झकझोर दिया कि उसने यह चरम कदम उठाने का फैसला कर लिया।

परिवार का आरोप और संदेह

रामचंद्र के परिवार ने इस घटना को संदिग्ध करार दिया है। उनका दावा है कि इस मामले में गहराई से जांच की जानी चाहिए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।  

गौरतलब है कि रामचंद्र का परिवार खनन के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण उसे जिलेटिन स्टिक आसानी से उपलब्ध हो गई थी।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV