वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो की शुरुआत दो लड़कियों और एक छोटे बच्चे के साथ होती है। दोनों लड़कियां बच्चे को बेड पर खड़ा करती हैं। अचानक एक लड़की फ्रेम से बाहर चली जाती है, जबकि दूसरी लड़की बेरहमी से बच्चे के कूल्हे पर जोर से लात मारती है। बच्चा बिस्तर पर गिरकर रोने लगता है, लेकिन लड़की अपनी हरकत पर शर्मिंदा होने के बजाय कैमरे की ओर देखकर हंसने और नाचने लगती है।
विडियो देखे -
सोशल मीडिया पर गुस्सा
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। यूजर्स का कहना है कि इस घृणित हरकत के पीछे लड़कियों का मकसद या तो पार्टी के दौरान बच्चे को तंग करना था या फिर टिकटॉक पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस हरकत को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। आरोपी लड़कियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया
लोगों ने इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी सजा की मांग की है।
- एक यूजर ने लिखा, यह वीडियो देखकर दिल दहल गया। ऐसी क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
- दूसरे यूजर ने कहा, बच्चों के साथ इस तरह की हिंसा करने वालों को जेल में डालना चाहिए।
- एक अन्य यूजर ने लिखा, यह लड़की इंसान कहलाने लायक नहीं है। ऐसे लोगों की जगह समाज में नहीं, बल्कि जेल में होनी चाहिए।

