यह विस्फोट कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर इंदु आईटी स्कूल के पास हुआ। यह स्थान प्रकाश महोबिया के ऑफिस के करीब है। धमाके का शिकार हुई कार उनके भांजे, संजय बुंदेला की थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें एक युवक चेहरे को ढककर कार के पास पहुंचता हुआ दिख रहा है।
कैसे हुआ धमाका?
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक युवक, जिसने अपने चेहरे को ढका हुआ था, बड़ी ही चतुराई से कार के पास पहुंचा। उसने कार में टाइमिंग बम फिट किया और सेट करने के बाद वहां से निकल गया। कुछ समय बाद बम फटा और जोरदार धमाके से पूरा इलाका गूंज उठा। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के लोग डरकर बाहर आ गए।
साजिश की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि यह घटना किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस जानकारी या कारण सामने नहीं आया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। विस्फोट के पीछे का मकसद क्या था और युवक कौन था, इन सवालों का जवाब तलाशा जा रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

