भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक खास पहल की है। अब छात्रों के लिए प्री-बोर्ड मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य परियोजना कार्यालय ने मॉक टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है।
शेड्यूल और तैयारियां
राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, मॉक टेस्ट निर्धारित तारीखों पर सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा। सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि छात्र इस मॉक टेस्ट में पूरी गंभीरता से भाग लें।