भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर में बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों द्वारा समायोजन की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन रविवार रात पुलिस के हस्तक्षेप से तनावपूर्ण हो गया। तेलीबांधा (मरीन ड्राइव) पर करीब 10 घंटे तक चले इस चक्काजाम के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खींचकर बसों में भरकर वहां से हटा दिया। इस दौरान कुछ महिला शिक्षक बेहोश हो गईं और उनका आरोप था कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, उनके कपड़े फाड़े और गलत तरीके से छुआ।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने अपनी नौकरी की बहाली की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि बर्खास्तगी के बाद उनके जीवन में कठिनाईयां बढ़ गई हैं और वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया, लेकिन प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। अब वे सरकार से इस मुद्दे पर ठोस जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
शनिवार को भी बर्खास्त शिक्षकों ने मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव किया था। सुबह 5 बजे वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। काफी समझाइश के बाद भी जब वे नहीं उठे, तो पुलिस ने उन्हें जबरन उठाकर गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारी अब चेतावनी दे रहे हैं कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

