भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 19 वर्षीय युवती अंकुर नाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी जान दे दी। इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। युवती ने फंखे से फांसी लगाई, और जब तक लोग उसकी मदद के लिए पहुंचते, बहुत देर हो चुकी थी।
लाइव वीडियो ने बढ़ाई चिंता
घटना के वक्त युवती इंस्टाग्राम पर लाइव थी, और उसके वीडियो को 21 लोगों ने देखा। लाइव के दौरान कई लोगों ने उसे सुसाइड करने से रोकने के लिए कमेंट भी किए, लेकिन उनके प्रयास नाकाम रहे। वीडियो देखकर आसपास के रिश्तेदार और गांव के लोग तुरंत उसके घर पहुंचे, लेकिन तब तक युवती ने अपनी जान दे दी थी।
ग्रामीणों ने उसे बेहोश समझकर तुरंत नवागढ़ सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोबाइल की लत और संभावित कारण
स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक, अंकुर अक्सर मोबाइल में व्यस्त रहती थी और रील्स बनाने की शौकीन थी। घटना के पीछे लव अफेयर और मोबाइल पर किसी से हुए विवाद को संभावित कारण माना जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव थी, और किसी के गलत कमेंट या मोबाइल पर हुए किसी तकरार के चलते उसने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है और साइबर टीम इसकी जांच कर रही है।
परिवार की स्थिति
अंकुर अपने माता-पिता से दूर, अपनी बहन के साथ रहती थी। उसके माता-पिता हैदराबाद में काम करते हैं और घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत लौट आए। माता-पिता को इस घटना की जानकारी लाइव वीडियो देखने वाले लोगों ने कॉल कर दी। यह घटना परिवार के लिए एक गहरा आघात साबित हुई है।
पुलिस की कार्रवाई
नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि घटना 29 दिसंबर की है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। युवती के मोबाइल से सुसाइड के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज कर लिया है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

