भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) सूरजपुर जिले के जगन्नाथपुर क्षेत्र में हुए दिल दहलाने वाले ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को हुए इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
यह घटना उस वक्त हुई जब पत्रकार संतोष टोप्पो के माता-पिता और भाई अपने खेत में काम कर रहे थे। अचानक, बड़ी संख्या में हथियारों से लैस हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। इस नृशंस हमले में संतोष टोप्पो के माता-पिता और भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीमें गठित कीं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों से सभी 23 आरोपियों को हिरासत में लिया। इन आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवाकर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

