भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ आयोजित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। राज्य निर्वाचन आयोग आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें इन चुनावों की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 जनवरी को किया जा चुका है, और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी के अंत तक यह चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
चुनाव प्रक्रिया में बदलाव: EVM और बैलेट पेपर का इस्तेमाल
इस बार नगरीय निकाय चुनाव EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से कराए जाएंगे, जबकि पंचायत चुनाव के लिए पारंपरिक बैलेट पेपर का उपयोग होगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
गौरतलब है कि पिछला नगरीय निकाय चुनाव 2019 में बैलेट पेपर से हुआ था, जबकि 2014 के चुनाव EVM से संपन्न हुए थे। कांग्रेस सरकार के दौरान बैलेट पेपर की प्रणाली लागू की गई थी। अब मौजूदा सरकार ने EVM के प्रावधान को फिर से शामिल किया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

