CG: मतदान के दिन 3 दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित , विभाग द्वारा अधिसूचना जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।  

नगर पालिका चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान निर्धारित किया गया है, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को संपन्न होंगे। अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि 11, 17 और 20 फरवरी को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। हालांकि, 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश की घोषणा नहीं की गई है।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV