CG ब्रेकिंग : अबूझमाड़ के घने जंगलों में नक्सली मुठभेड़: 4 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के जंगल एक बार फिर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का गवाह बने। शनिवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के बहादुर जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम वीरगति को प्राप्त हुए। वहीं, सुरक्षाबलों ने चार माओवादियों को ढेर कर दिया।  

ऑपरेशन में शामिल 1,000 जवान

शनिवार रात, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिलों से DRG और STF के करीब 1,000 जवानों ने नक्सलियों के गढ़ को घेर लिया। ऑपरेशन की योजना इतनी प्रभावी थी कि नक्सलियों को बच निकलने का कोई मौका नहीं मिला। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हुई, जो देर रात तक जारी रही।  

AK-47 और SLR बरामद  

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने चार माओवादियों के शव बरामद किए। इनके पास से अत्याधुनिक हथियार, जिनमें AK-47 और SLR शामिल हैं, बरामद किए गए। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की और इसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता बताया।  

गरियाबंद में 2 दिन पहले बड़ी सफलता

इसी ऑपरेशन से दो दिन पहले गरियाबंद जिले के सोरनामाल जंगल में भी सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के करीब 300 जवानों ने हिस्सा लिया। ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से घेराबंदी की गई थी, जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिला।  

अबूझमाड़: नक्सलियों के खिलाफ बड़ा संदेश

अबूझमाड़ के जंगलों में हुई यह मुठभेड़ न केवल सुरक्षा बलों की रणनीतिक सफलता है, बल्कि यह नक्सलियों को स्पष्ट संदेश है कि उनकी हिंसक गतिविधियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV