भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर के तिल्दा नेवरा स्थित संजय केमिकल प्लांट में एक भीषण आग लग गई, जिसने आसपास के इलाके को दहशत में डाल दिया है। यह आग इतनी भयंकर थी कि इसका धुआं 5 किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। इसके साथ ही तेज धमाकों की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं, जिससे लोग भयभीत हो गए।
घटना के वक्त प्लांट में काम कर रहे दो मजदूर आग की चपेट में आकर घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाने में लगी हुई है, लेकिन आग की तीव्रता को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।
पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। यह पूरी घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में घटी है, और फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

