भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर: बीजापुर में हुए पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार देर रात टीम ने इस केस के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। अब सुरेश चंद्राकर को बीजापुर लाकर पुलिस उससे गहन पूछताछ करेगी।
एसआईटी प्रमुख मयंक गुर्जर ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की लोकेशन का पता लगाने के लिए टीम ने कई दिनों से लगातार निगरानी और तकनीकी जांच की थी। सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी से इस हाई-प्रोफाइल केस में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब है कि मुकेश चंद्राकर की हत्या ने पूरे राज्य में सनसनी मचा दी थी। इस केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था, और पुलिस को मुख्य आरोपी की तलाश में कई राज्यों तक खाक छाननी पड़ी। आखिरकार, रविवार की रात टीम को बड़ी सफलता मिली और आरोपी को हैदराबाद में धर दबोचा गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

