CG : पुलिसकर्मी ने एक स्कूटी सवार युवती के साथ की हाथापाई , पूरी घटना सड़क पर लगे CCTV कैमरे में कैद , विडियो हुआ वायरल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र में बुधवार को दोपहर 2 बजे एक हैरान कर देने वाली घटना घटी, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक स्कूटी सवार युवती के साथ हाथापाई की। यह पूरी घटना सड़क पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिससे मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया।  

क्या हुआ था?

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना की शुरुआत तब हुई जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी, जो सिविल ड्रेस में था, आरोग्य अस्पताल के पास गलत तरीके से अपनी बाइक को डिवाइडर से मोड़ने की कोशिश कर रहा था। उसी समय तेज रफ्तार स्कूटी सवार दो युवतियों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पुलिसकर्मी गुस्से में आ गया और उसने तुरंत युवती के चेहरे पर मुक्के मार दिए।  

CCTV फुटेज में क्या दिखा?

CCTV फुटेज के अनुसार, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने घटना के बाद अपनी गलती मानने के बजाय युवती को गालियां दी और फिर दो बार उसके चेहरे पर वार किया। मौके पर मौजूद लोग इस घटना से हैरान रह गए और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। हालांकि, थोड़ी देर बाद पुलिसकर्मी अपनी बाइक लेकर मौके से चला गया।  

युवतियों ने SSP से की शिकायत

घटना के बाद, स्कूटी सवार युवतियों में से एक ने रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह को लिखित शिकायत दी। शिकायत में कहा गया कि पुलिसकर्मी ने टक्कर के तुरंत बाद मारपीट शुरू कर दी, जबकि हमने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। बीच सड़क पर सार्वजनिक रूप से हमारे साथ बदसलूकी की गई।  

पुलिस की प्रतिक्रिया

मामले में खम्हारडीह थाना प्रभारी मनोज साहू ने बताया कि SSP से शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी पुलिसकर्मी किस थाने से संबंधित है। सभी थानों से जानकारी जुटाई जा रही है।  इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ लिया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV