CG ब्रेकिंग : HC का बड़ा फैसला: विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका खारिज....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव को इस केस में आरोपी हैं, की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे शुक्रवार को सार्वजनिक कर दिया गया। उनकी याचिका को हाईकोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है|

क्या है पूरा मामला?

बलौदाबाजार में हुए हिंसा प्रकरण में पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव को आरोपी के तौर पर चिह्नित किया था। पुलिस का दावा है कि विधायक ने चार बार नोटिस मिलने के बावजूद अपना बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया। उनकी इस असहयोगपूर्ण रवैये के चलते पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजना पड़ा।  

विधायक के लिए बड़ा झटका

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और अब जमानत याचिका खारिज होने के बाद यह मामला राजनीतिक और कानूनी दृष्टि से और भी पेचीदा हो गया है। उनके समर्थकों के बीच निराशा का माहौल है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार हमलावर है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV