CG : HMPV संक्रमण के खिलाफ छग ने कसी कमर: रोकथाम, जागरूकता और बचाव के लिए तकनीकी समिति का गठन, स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष फोकस....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) संक्रमण को लेकर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों को आवश्यक सतर्कता और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में, छत्तीसगढ़ राज्य ने HMPV संक्रमण की रोकथाम, बचाव और जागरूकता के लिए एक तकनीकी समिति का गठन किया है। यह समिति राज्य में वायरस की स्थिति पर लगातार निगरानी रखेगी और समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।  

तकनीकी समिति का नेतृत्व और सदस्य

इस समिति की अध्यक्षता संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. एस.के. पामभोई कर रहे हैं। उनके साथ उपसंचालक डॉ. खेमराज सोनवानी और डॉ. धर्मेंद्र गहवई, राज्य सलाहकार ISDP आकांक्षा राणा और चयनिका नाग सदस्य के रूप में शामिल हैं। यह समिति HMPV संक्रमण को नियंत्रित करने और बचाव के उपायों को लागू करने के लिए एक रणनीतिक कार्ययोजना तैयार करेगी।  

HMPV वायरस: क्यों है यह अहम?

HMPV एक श्वसन संक्रमण फैलाने वाला वायरस है, जो बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों को अधिक प्रभावित कर सकता है। इसके सामान्य लक्षण सर्दी, खांसी, गले में खराश, बुखार और सांस लेने में कठिनाई के रूप में सामने आते हैं। इसके संक्रमण को समय पर पहचानकर उचित कदम उठाना बेहद जरूरी है। 

समिति की जिम्मेदारियां और कार्ययोजना

सतत निगरानी, जागरूकता अभियान ,संक्रमण की रोकथाम , रिपोर्टिंग - तकनीकी समिति द्वारा तैयार प्रतिवेदन समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा।