भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हनुमान चालीसा बजाने पर विवाद खड़ा हो गया है। कोनी क्षेत्र के आईटीआई गेट के पास स्थित हनुमान मंदिर में रोज की तरह सुबह-सुबह हनुमान चालीसा और भक्ति संगीत स्पीकर पर बज रहा था। इसी दौरान, सुबह करीब 7 बजे, एक ऑटो चालक इशहाक खान मंदिर पहुंचा और वहां मौजूद पुजारी को धमकी देने लगा।
धमकी और विवाद की शुरुआत
ऑटो चालक ने गुस्से में पुजारी से कहा, इतना हिंदू बनने का शौक है, तो अयोध्या जाओ। यहां हिंदू-हिंदू मत करो, नहीं तो मंदिर से चोंगा निकालकर फेंक दूंगा। इसके साथ ही उसने गाली-गलौज और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाउडस्पीकर की आवाज कम करने और उसकी दिशा बदलने की मांग की।
विडियो देखे -
सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।
हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन
वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और वहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद उन्होंने कोनी थाने का घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और ऑटो चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस की प्रतिक्रिया
कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत किया और मामले की जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “पुजारी की शिकायत दर्ज कर ली गई है, और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। रोजाना पूजा-अर्चना के साथ भक्ति संगीत बजाने की परंपरा है, जिससे माहौल भक्तिमय रहता है। लेकिन इस घटना ने धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पूरे क्षेत्र में धार्मिक सहिष्णुता को लेकर चर्चा छेड़ दी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

