CG : एकतरफा प्यार में युवती के साथ किया रेप फिर हत्या कर अर्धनग्न शव फेंका , वारदात के बाद जम्मू कश्मीर भागने के फिराक में था पड़ोसी युवक , हुआ गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 26 जनवरी को एक युवती की अर्धनग्न लाश मिलने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच के बाद पता चला कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने इस अपराध के आरोपी रेशम लाल सिदार (26) को गिरफ्तार कर लिया है, जो युवती से एकतरफा प्रेम करता था।

आरोपी को यह बर्दाश्त नहीं था कि युवती किसी और से बातचीत करे। इसी मानसिकता के चलते उसने पहले युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फिर गुस्से में आकर उसका गला घोंट दिया। घटना के बाद आरोपी जम्मू-कश्मीर भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। यह मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

26 जनवरी को बाबूलाल की बाड़ी में युवती का अर्धनग्न शव पाया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी रेशम लाल, जो मृतका का पड़ोसी था, घटना के बाद से फरार था। साइबर पुलिस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक कर उसे पकड़ा गया।

एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि आरोपी और मृतका के बीच पहले से बातचीत होती थी। 25 जनवरी की रात करीब 11 बजे आरोपी युवती से मिलने उसके घर गया। वहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसी दौरान युवती किसी और युवक, मुकेश, से फोन पर बात कर रही थी।

युवती ने आरोपी से कहा कि वह जल्दी वहां से चला जाए क्योंकि मुकेश आने वाला है। जब आरोपी ने मुकेश को छोड़ने की बात की, तो युवती ने जवाब दिया कि वह दोनों के साथ संबंध रखेगी। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

जब आरोपी बाड़ी से निकलने की कोशिश कर रहा था, तो उसकी जेब से पैसा गिर गया। पैसे उठाने के बहाने वह वापस लौटा और एक बार फिर युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद फिर से दोनों के बीच विवाद हुआ।

युवती ने गुस्से में आरोपी के गाल और गले पर नाखून मारे और उसे थप्पड़ भी मारे। इस पर गुस्से में आकर आरोपी ने युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी ने डर के कारण शव को बाबूलाल की बाड़ी में फेंक दिया। उसने युवती के कपड़े उतार दिए और उसका मोबाइल फोन छुपा दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवती से एकतरफा प्रेम करता था। साइबर पुलिस की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव के कपड़े और मोबाइल फोन बरामद कर लिए। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV