भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हसदेव नदी से सटे बाई तट नहर में बच्चों को मछली पकड़ते वक्त एक रहस्यमय प्लास्टिक की थैली मिली, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। थैली के अंदर युवती का कटा हुआ सिर और हाथ के हिस्से पाए गए। इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
सोमवार की सुबह, सीएसईबी चौकी के पास कुछ बच्चे नहर में मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान उन्हें पानी में तैरती हुई एक प्लास्टिक की थैली दिखाई दी। जिज्ञासा वश जब उन्होंने थैली को बाहर निकाला और खोला, तो उसमें से तेज दुर्गंध आने लगी। बच्चों को अनहोनी का शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब थैली को खोला, तो उसमें से एक युवती का कटा हुआ सिर, हाथ के कुछ हिस्से, लाल रंग का तौलिया, कपड़े और चावल जैसी चीजें मिलीं। इन सामानों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या के बाद उसके शरीर के हिस्सों को छुपाने की नीयत से यहां फेंका गया होगा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि पुलिस युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है। थैली में मिले सामान और अन्य सुरागों के जरिए युवती की पहंचान करने की कोशिश कर रही है|
इस घटना ने न केवल स्थानीय निवासियों को झकझोर दिया है, बल्कि इलाके में भय का माहौल भी पैदा कर दिया है। हत्या किसने और क्यों की? युवती की पहचान क्या है? इन सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

