CG : डबल मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा , अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर माँ -बेटी की हत्या फिर बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में मां-बेटी की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। इस दोहरे हत्याकांड की वजह केवल अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग ही नहीं, बल्कि इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली हवस भी थी।

कैसे खुला हत्याकांड का राज़?

नए साल की पहली सुबह मेटल पार्क के सामने नाली में एक 12 साल की बच्ची की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू ही की थी कि अगले दिन एक और शव की खबर ने तहलका मचा दिया। दूसरी लाश एक बेवा महिला की थी, जो धनेली के हाइवे किनारे इंदिरा आवास में रहती थी। जांच में पता चला कि ये दोनों मां-बेटी थीं।

सीसीटीवी फुटेज और मृतका के कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपी ने इस खौफनाक वारदात का सच उगल दिया।

अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग बना वजह

आरोपी ऑटो चालक भरतदास, जो पहले धनेली में अपनी लिव-इन पार्टनर अनीता के साथ रहता था, अक्सर मृतका हमीदा बेगम के घर आता-जाता था। इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध बने। लेकिन जब हमीदा ने भरतदास को ब्लैकमेल करना शुरू किया, तो उसने अपनी पार्टनर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

प्लानिंग के तहत हत्या

भरतदास और अनीता ने पहले हमीदा को उसके घर में मार डाला। इसके बाद अनीता, हमीदा की बेटी को अपने घर ले आई। जब भरतदास ने बेटी को भी मारने की ठानी, तो उसने उसकी हत्या के बाद ऐसा कृत्य किया जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

हत्या के बाद दरिंदगी

बच्ची की हत्या के दौरान हाथापाई में उसका कपड़ा खिसक गया। इसके बाद आरोपी की नीयत ख़राब हो गयी |उसने अपनी हवस पूरी करने के लिए मृत बच्ची की के शव के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी गिरफ्तार, इलाका सहमा

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भरतदास और उसकी लिव-इन पार्टनर अनीता को गिरफ्तार कर लिया। मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV