CG क्राइम : प्रेमी के लगातार शारीरिक शोषण से गर्भवती हुई ग्यारहवी की छात्रा ने हॉस्टल में नवजात को जन्म देकर झाड़ियो में फेंका, अब आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़कोरबा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें ग्यारहवी कक्षा एक किशोरी ने हॉस्टल में नवजात बच्ची को जन्म दिया और फिर उसे बाथरूम की खिड़की से बाहर फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राम कुमार कमरो (20) को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ लगातार शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई और उसने छात्रावास में एक बच्ची को जन्म दिया। 

हॉस्टल में कुछ दिन पहले जब किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया, तो उसने उसे बाथरूम की खिड़की से बाहर फेंक दिया, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और कोरबा कलेक्टर ने हॉस्टल प्रभारी को निलंबित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, और उसे तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया।

 नवजात शिशु को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, और मामले की जांच जारी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV