बड़ी खबर : पूर्व मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश को शराब घोटाले मामले में पूछताछ के बाद कवासी लखमा को किया गया गिरफ्तार: तीसरी बार ED के समक्ष पहुंचे; शाम तक हो सकती है अदालत में पेशी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बुधवार को वे तीसरी बार पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे थे, जहां अब जानकरी आ रही है की कवासी लखमा को हिरासत में लिया गया। उनके बेटे भी कोर्ट पहुँच चुके है| संभावना है कि उन्हें आज शाम तक कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे पहले ED के अधिकारियों ने उनसे दो बार, हर बार लगभग आठ-आठ घंटे तक पूछताछ की थी। ED कार्यालय में दाखिल होने से पहले लखमा ने कहा कि उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, इसलिए वे आए हैं। उन्होंने यह भी कहा, "देश में कानून का पालन होता है। अगर कानून के तहत बुलाया जाएगा, तो मैं 25 बार भी आने को तैयार हूं। अधिकारी जो भी सवाल पूछेंगे, मैं उनका उत्तर दूंगा और उनका सम्मान करूंगा।"  

सीए के बिना पहुंचे कवासी लखमा  

ED ने लखमा को अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के साथ आने को कहा था, लेकिन वे अकेले ही पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके सीए शहर से बाहर हैं, इसलिए वे साथ नहीं आ सके।  

ED को मिले अहम सबूत  

सूत्रों का कहना है कि कवासी लखमा ने कांग्रेस शासनकाल में लागू शराब नीति से संबंधित जानकारी ED को दी है। पूछताछ के दौरान लखमा पर कार्रवाई में सहयोग करने कहा गया। इस दौरान उन्होंने कई बार अपने अनपढ़ होने और दस्तावेज न समझ पाने का हवाला देकर अधिकारियों को भ्रमित करने की कोशिश की। हालांकि, अब तक ED ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।  


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV