मुंगेली स्टील प्लांट हादसा: लापरवाही के साये में साइलो गिरने से मजदूरों की मौत, प्रबंधन , मैनेजर और इंचार्ज पर FIR दर्ज और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) मुंगेली। जिले के रामबोड़ स्थित कुसुम स्टील प्लांट में गुरुवार को हुए भयावह हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। साइलो (भंडारण टैंक) गिरने की घटना में अब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी है, जबकि 3-4 मजदूर अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।  

कैसे हुआ हादसा?  

गुरुवार दोपहर लगभग 1:09 बजे प्लांट में भारी साइलो टैंक अचानक गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए। तुरंत रेस्क्यू कर एक मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।  

FIR दर्ज, प्रबंधकों पर कार्रवाई 

इस मामले में पुलिस ने कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के ऑपरेशन मैनेजर अनिल प्रसाद, इंचार्ज अमित केडिया और अन्य प्रबंधकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 02/25 के तहत धारा 106(1), 289, और 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  

रेस्क्यू ऑपरेशन की चुनौती  

हादसे के बाद राहत कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। टैंक के अंदर गर्म साइल होने की वजह से राहत दल को विशेष उपकरणों और तकनीकों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। गैस कटर की मदद से टैंक को काटा जा रहा है और जेसीबी व हाइड्रो क्रेन से साइल को बाहर निकाला जा रहा है।  

जिला प्रशासन ने मौके पर एनडीआरएफ की टीम, फायर ब्रिगेड, और अन्य रेस्क्यू उपकरणों के साथ राहत कार्य शुरू कर दिया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, और जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं।  

मजदूरों के लिए संघर्ष  

फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मजदूरों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, मलबे में फंसे लोगों की स्थिति का अंदाजा लगाना कठिन है।  


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV