छत्तीसगढ़ में फैला HMPV वायरस: कोरबा में तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग सतर्क...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस का मामला सामने आया है। कोरबा जिले में तीन साल के एक बच्चे की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बच्चा स्वस्थ है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक और गुजरात में इस वायरस के मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन अब तक किसी भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

बच्चे को सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत थी।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिलासपुर के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया कि कोरबा जिले के निवासी एक व्यक्ति का तीन वर्षीय बेटा सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित था। जब उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो 27 जनवरी को उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर तिवारी के अनुसार, बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस संक्रमण की संभावना को देखते हुए उसका नमूना रायपुर के एम्स में जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्चा HMPV से संक्रमित है। संक्रमित बालक को अस्पताल में अन्य मरीजों से अलग रखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV