भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग (छग) बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में छत्तीसगढ़ से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। दुर्ग रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने मुंबई पुलिस के इनपुट के आधार पर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से संदिग्ध को हिरासत में लिया। इस संदिग्ध का नाम आकाश बताया जा रहा है।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
दुर्ग RPF के थानेदार एसके सिन्हा ने बताया कि संदिग्ध की तलाश कई ट्रेनों में की गई। अंततः ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में बैठे व्यक्ति को मुंबई से भेजे गए फोटो के आधार पर पहचाना गया। ट्रेन दोपहर करीब 1:30 बजे दुर्ग पहुंची, जहां संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। फ़िलहाल दुर्ग RPF ने उसे अपनी कस्टडी में रखा है। मुंबई पुलिस की टीम दुर्ग पहुंचकर उससे पूछताछ करेगी।
सैफ अली खान पर हमला: पूरी घटना
यह घटना बुधवार देर रात मुंबई के खार इलाके में गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर हुई। हमलावर ने सैफ के घर में घुसकर चाकू से उन पर हमला किया। अभिनेता को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू से गंभीर चोटें आईं।
हमले के तुरंत बाद सैफ अली खान को उनके बेटे तैमूर के साथ लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. नितिन डांगे के मुताबिक, सैफ को गर्दन पर गहरे घाव के लिए प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पड़ी। इसके अलावा, उनकी रीढ़ की हड्डी के पास चाकू का टुकड़ा फंसा हुआ था, जिसे ऑपरेशन कर निकाला गया।
सैफ की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। संक्रमण के जोखिम को देखते हुए डॉक्टर्स ने विजिटर्स पर रोक लगा दी है और सैफ को बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। डॉक्टरों का मानना है कि वे एक हफ्ते में पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

