प्रदेश में 108 एम्बुलेंस सेवा में आयकर घोटाला: जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस द्वारा 30 करोड़ रुपये किये सरेंडर....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) प्रदेश में 108 एम्बुलेंस सेवा संचालित करने वाली जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस में बड़े पैमाने पर आयकर चोरी उजागर हुई है। जांच के दौरान यह सामने आया कि कंपनी ने अपने स्थापना खर्च और अन्य व्यय को अनावश्यक रूप से अधिक दिखाया था। संचालकों ने कर चोरी की बात स्वीकारते हुए 30 करोड़ रुपये सरेंडर किए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि कंपनी ने कर देनदारी से बचने के लिए फर्जी बिलिंग का सहारा लिया था। आईटीआर और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच में पता चला कि आय को कम दिखाने के लिए खर्चों को बढ़ा-चढ़ाकर दर्शाया गया था।

इस छापेमारी का नेतृत्व मुख्य आयकर आयुक्त (सीसीआईटी) अपर्णा करन और प्रधान आयकर आयुक्त (पीसीआईटी) प्रदीप हेड़ाऊ ने किया। संयुक्त आयुक्त बीरेंद्र कुमार और उप आयुक्त राहुल मिश्रा के निर्देशन में 20 कर जांचकर्ताओं की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

आयकर विभाग ने शिकायत और विस्तृत मूल्यांकन के बाद छापेमारी की। दस्तावेजों और बिलों की जांच में सामने आया कि यह संस्था किराए के भवन में संचालित होने के बावजूद अत्यधिक व्यय दिखा रही थी। जांच दल ने अकाउंट्स विभाग से तीन डेस्कटॉप और चार लैपटॉप की प्रविष्टियों की बारीकी से जांच की, जिससे संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का खुलासा हुआ।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV