भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। केंद्र सरकार के बजट को लेकर जानकारी साझा करने रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने छत्तीसगढ़ को मिलने वाले लाभों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आयकर में कटौती से प्रदेश के लगभग 12 लाख नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।
इसके अलावा, अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए दो करोड़ रुपये का टर्म लोन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, कौशल विकास योजना के तहत प्रदेश के 10 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री दयाल दास बघेल के साथ बजट को लेकर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाया जाए।
हमारी सरकार लगातार मध्यम वर्ग के नागरिकों के हित में कार्य कर रही है। भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। इसके साथ ही, बजट को सरल और सुगम बनाने की प्रक्रिया भी जारी है, जिसे लोकसभा में पेश किया जाएगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

