जामुल क्षेत्र के नवातरिया बांध के पास जुआ खेलते 11 गिरफ्तार, 1.72 लाख नकद और 10 मोबाइल जब्त...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई क्षेत्र के जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवातरिया बांध के समीप जुआ खेलते हुए 11 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 1,72,230 रुपये नकद और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। इस कार्यवाही को जामुल पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल के अनुसार, शाम लगभग 5:00 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि नवातरिया बांध के पास कुछ लोग पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर जामुल पुलिस और एसीसीयू की टीम ने क्षेत्र में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जितेंद्र साहनी, होलेश्वर साहू, रूपेश कुमार, मोहित साहू, केशव सिंह, मिथलेश कुमार, राजू यादव, पिंटू निषाद, रामा बघेल, जन्मेयजय कुमार और विनय सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा। इन सभी के पास से 1,72,230 रुपये नकद और 10 मोबाइल फोन जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में जामुल थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पांडेय, उपनिरीक्षक महफुज खान, प्रधान आरक्षक सगीर खान (एसीसीयू), प्रदीप ठाकुर (एसीसीयू), आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, फराज खान, पन्ने लाल (एसीसीयू), जुगनू लाल (एसीसीयू), अनुप शर्मा (एसीसीयू), उपेंद्र यादव (एसीसीयू), भावेश पटेल (एसीसीयू), गुनीत (एसीसीयू), जी. रवि (एसीसीयू), रिंकू सोनी (एसीसीयू), तिलेश्वर राठौर (एसीसीयू), अमित सिंह (एसीसीयू), अजय गहलौत (एसीसीयू), अमित (एसीसीयू) और कोमल ठाकुर (एसीसीयू) का विशेष योगदान रहा।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV