बालोद जिले में 2,50,768 महिलाओं को 23.10 करोड़ रुपए की सहायता दी गई। बलौदा बाजार जिले के 3,27,476 लाभार्थियों को 30.97 करोड़ रुपए मिले, जबकि बलरामपुर जिले की 2,13,300 महिलाओं को 19.79 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई।
दुर्ग जिले में 4,02,211 महिलाओं को 38.33 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इसी प्रकार, गरियाबंद जिले के 1,81,791 लाभार्थियों के खातों में 16.75 करोड़ रुपए भेजे गए। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की 95,401 महिलाओं को 8.72 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

