रायपुर में अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: विदेशी युवतियों से संचालित अवैध देह व्यापार, 2 महिला समेत 17 दलाल गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 17 दलालों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें दो महिला दलाल भी शामिल हैं। आरोपियों द्वारा देह व्यापार के लिए विभिन्न राज्यों से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी युवतियों को बुलाया जाता था। यह पूरा नेटवर्क लोकेंटो ऐप (Locanto App) के माध्यम से संचालित किया जा रहा था, जहां ग्राहकों को युवतियों की तस्वीरें और शुल्क भेजे जाते थे।

इस मामले में पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड जुगल कुमार राय को पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया है।

घटना की शुरुआत 5 फरवरी की रात हुई, जब वीआईपी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई थी। उक्त कार पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था और उसमें डीआरआई (DRI) के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य के साथ उज्बेकिस्तानी युवती (29 वर्ष) मौजूद थी। जांच के दौरान पुलिस को सेक्स रैकेट से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग मिले।

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को इस नेटवर्क की गहराई से जांच के आदेश दिए। इस निर्देश के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस संगठित रैकेट का खुलासा किया।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी जुगल कुमार राय ने स्वीकार किया कि वह विदेशी युवतियों को बुलाकर इस अवैध कारोबार को संचालित करता था। पुलिस ने अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच अभी भी जारी है।

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी और इस अवैध गतिविधि पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाएगी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

1. रवि ठाकरे (55 वर्ष) - आर.डी.ए. कॉलोनी, बोरियाखुर्द, थाना टिकरापारा, रायपुर

2. जागेन्द्र उके उर्फ मोहन (29 वर्ष) - हनुमान नगर, पहाड़ीपारा, गुढ़ियारी, रायपुर

3. बृजेश साहा (35 वर्ष) - अंबिकापुर सरगांव, थाना गांधी नगर, रायपुर

4. मोह. साजिद (28 वर्ष) - सेमरिया, थाना सेमरिया, चतरा, रायपुर

5. दिनेश लिलवानी (30 वर्ष) - देवपुरी, कृष्णा पुरी, रायपुर

6. शेख इमरान (34 वर्ष) - सलानी नगर, संजय नगर, रायपुर

7. अमित सोनी (28 वर्ष) - पुरानी बस्ती, सोनार पारा, रायपुर

8. रमेन्द्र पाठक (32 वर्ष) - रायपुरा, सत्यम विहार, रायपुर

9. शेख नूरूल हक (49 वर्ष) - चौरसिया कॉलोनी, मस्जिद के पास, रायपुर

10. दुर्गेश पनागर (25 वर्ष) - रविदास नगर, कवर्धा

11. जुगल कुमार राय (39 वर्ष) - दमदमा, पोस्ट नहाटा, पश्चिम बंगाल

12. मयंक हरपाल (27 वर्ष) - गोलबाजार, जगदलपुर (छत्तीसगढ़)

13. मोह. शबीर (39 वर्ष) - प्रगति विहार, संतोषी नगर, रायपुर

14. मनोरंजन बारिक (32 वर्ष) - भरवाबसपुर, महासमुंद, रायपुर

15. ऋषभ शर्मा (24 वर्ष) - गोल्डन स्काई आई ब्लॉक 601, तेलीबांधा, रायपुर

16. देह व्यापार में संलिप्त दो महिला दलाल

पुलिस इस मामले में आगे की छानबीन कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV