21,000+ पदों के लिए भर्ती शुरू : 23 राज्यों में भारतीय डाक विभाग में बड़ी भर्ती , आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारतीय डाक विभाग में बड़ी भर्ती: 23 राज्यों में 21,000 से अधिक पदों के लिए आवेदन प्रारंभ, युवाओं के लिए शानदार अवसर|

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 21,000 से अधिक पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित 23 राज्यों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार, जिन्होंने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे 3 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 21,413 पद उपलब्ध हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, नॉर्थ ईस्टर्न, ओडिशा, कर्नाटक, गुजरात, असम और अन्य राज्यों के लिए अधिकतम पद हैं। आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और अभ्यर्थी भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने संबंधित सर्कल के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

कुल 21,413 पद, विभिन्न राज्यों के लिए भर्ती

- उत्तर प्रदेश – 3004

- मध्य प्रदेश – 1314

- छत्तीसगढ़ – 638

- उत्तराखंड – 568

- तमिलनाडु – 2292

- असम – 1870

- केरल – 1385

- नॉर्थ ईस्टर्न – 1260

- आंध्र प्रदेश – 1215

- गुजरात – 1203

- कर्नाटक – 1135

- ओडिशा – 1101

- पश्चिम बंगाल – 923

- झारखंड – 822

- बिहार – 783

- तेलंगाना – 519

- पंजाब – 400

- हिमाचल प्रदेश – 331

- जम्मू-कश्मीर – 255

- हरियाणा – 82

- दिल्ली – 30

- महाराष्ट्र – 25

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, अभ्यर्थी को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए और साइकिल चलाने की क्षमता भी आवश्यक है।

वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 10,000 से 29,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

आयु सीमा

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 3 मार्च 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों को भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले पंजीकरण करना आवश्यक होगा, इसके बाद पंजीकरण नंबर के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां

- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ – 10 फरवरी 2025

- अंतिम तिथि – 3 मार्च 2025

- आवेदन में त्रुटि सुधार – 6 मार्च से 8 मार्च 2025 तक

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV