बहन की शादी में स्टेज पर डांस कर रही 22 साल की युवती की हार्ट अटैक से मौत , शादी की खुशियाँ मातम में बदली...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के विदिशा में एक शादी समारोह के दौरान हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ 22 साल की परिणीता जैन की नृत्य करते हुए अचानक मृत्यु हो गई। वह इंदौर की निवासी थीं और गुना से अपनी मामा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आई थीं।

शादी की खुशियाँ पल भर में गम में तब्दील हो गईं। किसी तरह विवाह की रस्में पूरी की गईं। घटना 8 फरवरी 2024 को विदिशा के मगधम रिसॉर्ट में घटी। परिणीता नृत्य कर रही थीं, जब अचानक वह स्टेज पर गिर पड़ीं। वहाँ मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जाँच में स्पष्ट हुआ कि उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक था। परिवार के अनुसार, परिणीता पूरी तरह स्वस्थ थीं और उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। ऐसे में इस आकस्मिक घटना से परिजन और उपस्थित लोग स्तब्ध रह गए।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV